
लोकेशन रायबरेली
एंकर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुर गांव के पास का है जहां शुभभ पुत्र राजू उम्र 17 वर्ष निवासी पूरे जुड़ावन सिंह मजरे सुरसना किसी काम से जगतपुर जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर दर्द नाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं डंपर चालक को मय गाड़ी के कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।









