
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली बकरी चराने गये दो किशोरों पर गिरी आकाशीय बिजली, 16 वर्षीय एक किशोर की मौके पर हुई मौत, एक गम्भीर रूप से झुलसा, कई बकरियों की भी हुई मौत। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिन्दा पांडेय मजरे गोकना गाँव का है जहां के रहने वाले एक किशोर राजकुमार पुत्र गुरु प्रसाद उम्र 16 वर्ष अपने साथी के साथ गांव के बाहर खेत में बकरी चराने के लिए गए हुए थे तभी अचानक तेज बारिश के होने लगी और वह दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उन दोनों किशोर पर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर राजकुमार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से झुलस गया बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन बकरियों की भी दर्दनाक मौत हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की।









