
Report- CRS फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में वेतन न मिलने पर ठेका सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल की है कर्मचारियों का कहना है जब तक हमारी मांगे और हमें 8 माह का वेतन नहीं मिलता तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल करते रहेंगे फ़िरोज़ाबाद के नगर शिकोहाबाद में आज नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश के ठेका सफाई कर्मचारी संघ के आव्हान पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है आपको बता दें फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बीते दिनों से कर्मचारियों द्वारा 8 माह का वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल जारी है वही उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार एवं कर्मचारियों के बीच एसडीएम शिकोहाबाद के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं उनका कहना है कि जब तक हमें 8 माह का वेतन और हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग हड़ताल करेंगे वहीं एसडीएम शिकोहाबाद का कहना है कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई थी लेकिन कर्मचारियों का अभी तक 8 माह का वेतन नहीं आया है जिसको लेकर नगर पालिका ईओ से वार्ता के बीच तत्काल प्रभाव से आने वाले समय में एक महीने का वेतन देने की बात हुई थी लेकिन शेष वेतन के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है लेकिन कर्मचारी अन्य लोगों के बहकावे में आकर यहां पर पुनः नारेबाजी एवं अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं वहीं कर्मचारियों को पुनः समझाने का प्रयास किया जा रहा है।










