डलमऊ रायबरेली-
गंगा दशहरा एवं धर्म विचारक गोष्टी भारतीय संस्कृति दर्शन कार्यक्रम में डलमऊ की पतित पावनी गंगा तट
पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम ने गंगा पूजा गंगा आरती की एवं मां गंगा का का आशीर्वाद लिया डलमऊ के संकट मोचन घाट पर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला गंगा “दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम गंगा विचार गोष्ठी एवं भारतीय संस्कृति दर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया सरेनी विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष रामदेव पाल जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी भाजपा नेता जेपी सिंह जिला मंत्री राधेश्याम पाल प्रांतीय नेता भाजपा पशुपति शंकर बाजपेई शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश गौड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात संकट मोचन घाट पर मंत्रोचार एवं विधि विधान के द्वारा गंगा पूजा एवं गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीर्थ पुरोहित गंगा आरती संदीप मिश्रा के द्वारा विधि विधान से गंगा आरती कराई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद गिरी जी महाराज ने की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में मां गंगे का विशेष महत्व है मां गंगा के पूजन एवं दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं एवं पाप धुल जाते हैं मां गंगे ने धरती पर अवतरण से ही हमारी धरती हरी भरी हो जाती है गंगा तो दर्शनार्थ हैं जिनके दर्शन मात्र से ही शरीर के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं मेरा सौभाग्य है कि गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगे के दर्शन करने का सौभाग्य मिला इसके पश्चात वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से गंगा पूजन एवं गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर संदीप मिश्रा स्वामी दिव्यानंद जी महाराज जिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा तहसीलदार अभिनव पाठक क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे











