लगातार हो रही बारिश ने जीवन किया अस्तव्यस्त बाजारो में पसरा सन्नाटा, किसान सहित सब परेशान!
CRS शाहजहाँपुर-11 सितंबर से हो रही लगातार वर्षा आज तीसरे दिन भी जारी है! हल्की तेज़ हवा के साथ बरसने बाली यह बारिश खेतो में खड़ी, अधपकी धान की फसल को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है जबकि ईख की फसल भी खुद को बचा नही पा रही है! लगातार हो रही बारिश में जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त नज़र आने लगा है और बाजारो में जैसे सन्नाटा पसर गया हो!
हालांकि मौसम बदलने के साथ बारिश का होना नई बात नही क्यूंकि यही से आने बाले जाड़ो की शुरुआत कहा जाय तो गलत नही होगा परन्तु लगातार बारिश ने जहाँ एक ओर किसान की फसलो को भारी नुकसान पहुंचाना शुरु कर दिया तो वहीं पुरानी और जर्जर विद्युत लाईनो में फाल्ट की बजह से बिजली सप्लाई बांधित ही नही बल्कि पूरी तरह गायब है और विभागीय कर्मचारी रिमझिम बारिश में भीगते फाल्ट खोज सही करने में लगे हैं!
मंण्डी में सब्जी की आबक पर पूरा असर देखने को मिल रहा है जबकि नगर के बाजारो से ग्राहक लगभग पूरी गायब और बाजारो में सन्नाटा पसरा नज़र आ रहा है! लगातार रिमझिम बरस रही इस बारिश के कारण हल्के फुल्के पुराने लिंटर तो टपकने ही लगे है परन्तु यदि हालात नही सुधरे तो मजबूत लिंटर न टपकने की भी कोई गारेन्टी नही! मानवीय कृत्यों से नाराज़ प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने से मौसम भी अपनी जगह से जैसे आगे पीछे हैं!किसानो की जरुरत पर बरसात नही और बरस जाय तो फिर बड़ा नुकसान या फिर गर्मी के हालात अब लगभग 8 से नौ माह तक देखने को मिल रही है!










