साहेब, शहजादे एसी में, वोट से सिंघासन देने वाली जनता हो रही परेशान!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-पानी की पाईप लाईन बिछाने को लेकर, ठेका पद्दति ने नगर भर की गलियाँ और सड़के खोद कर डाल दी! जाँ बजांह गंदे पाने से भरे गहरे खड्डे जनजीवन अस्तव्यस्त करने के साथ ही स्कूली बच्चो को आए दिन गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं! खुदी हुई ऊबड़खाबड़ सड़के, गलियाँ, पेयजल किल्लत तो दूर करने से रही बल्कि नगर में और अधिक समस्याओं को बढ़ाने में भुमिका निभा रही हैं!
हालांकि इससे पूर्व भले ही काम होता नज़र न आया हो परन्तु नगर की सुन्दरता स्वयं अपना विकास बैंया करती नज़र आती रही है! नाम मात्र की पेयजल समस्या से दोचार होना नही पड़ा तो नगर की मुख्य सड़क पर पूर्वी व पश्चिमी ओर लाल पत्थर निर्मित फुआँरो व लाल पत्थर निर्मित शहीद कुटी और हाकी मैदान आदि, गबाह के रूप में मौजूद है! यह सब बड़े कार्यो में आते हैं!
मान भी लिया जाय कि वर्तमान में नगर भर में विकास कार्य नगर के लिए चल रहे हैं परन्तु यह भूलना कि विगत वर्षो में ड्रोन नालो के निर्माण-ओ-मरम्मत में करोड़ो की लागत लगने के बाद भी एक वर्ष भी सही न चल सके और बरसात के जलभराव को तिलहर वासी भूले नही! वर्तमान समय में नगर भर में चलने वाले विकास कार्य, 15वे वित्त, राजवित्त आयोग या फिर भारत सरकार के जलनिग़म द्वारा ही सही लेकिन जनता के पैसे का ही किस तरह से दुरप्योग कर महीनो से जनता को परेशान किया जा रहा है!
सूत्रो की माने तो नगर पालिका प्रशासन और वोर्ड सदन नगर के इन हालातो से बिल्कुल अंजान नही लेकिन बीते लगभग तीन माह से पालिका वोर्ड में निर्माण कार्यो में ठेका पद्दति में चल रही हठधर्मी को लेकर फैले आपसी मतभेद पालिका से निकल कर अब बाहर भी चर्चा का विषय बन रहे हैं! यहाँ तक एसडीएम के दखल के बाबजूद भी स्वयंभू पद्दति चलते हुए विकास कार्यों में रोड़ा बनी और आमजनता परेशान हो रही है! बताते हैं कि साहेब शहजादे एसी में सुकून फरमा और वोट से जिताने वाली का जनजीवन अस्तव्यस्त!









