सलोन रायबरेली-
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 12 जून 2022 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त फरदीन पुत्र शेरअली निवासी चौधराना थाना सलोन जनपद रायबरेली को मय 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर साथ थाना क्षेत्र के सम्राट ढ़ाबा मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-268/2022 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
फरदीन पुत्र शेरअली निवासी चौधराना थाना सलोन जनपद रायबरेली ।
बरामदगी-
01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-उप-निरीक्षक श्री सुनील कुमार थाना सलोन रायबरेली ।
2-आरक्षी श्री नरेश कुमार कुमार थाना सलोन रायबरेली ।










