नगर में व्यवसायिक इमारतो का अबैध रुप से निर्माण जारी, नगर प्रशासन मौन!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर की मुख्य सड़क, (अस्पताल से तहसील) पर लगातार भवन निर्माण हो रहे हैं! व्यवसायिक भवन निर्माण कराने के लिए भवन मानचित्र बनवा कर पास कराना जरुरी है लेकिन हैरत कि जहँ तिलहर जेई नही तो तहसील परिसर में जेई का रूम भी अब एस डीएम महोदय के प्रयोग में हैं!
समस्या यह है कि जहाँ एसडीएम और अधिशासी अधिकारी नगर भर में भ्रमण कर अबैध निर्माणो व अतिक्रमण को हटाने का नोटिस जारी करने की प्रक्रिया का प्रयोग कर रहे हैं तो उन्हे मुख्य सड़को पर मानकविहीन(बिना नक्शा पास कराए) व्यवसायिक इमारतो का निर्माण दिखाई नही दे पा रहा है जिसके चलते निर्माण लगातार जारी है!
समझने की बात यह भी है यदि क्षेत्र में विनिमयित प्राधिकारी नही तो आखिर भवन निर्माण कराने का इंतज़ार भी आखिर कब तक किया जा सकता है लेकिन इस इंतजार में भवन निर्माणो से पालिका के कथित कर्चारियों की जेब जरुर ढ़गं से गर्म होती रही है!
नगर में जहाँ एक ओर हाईवे स्थित रिहाईशी भवन निर्माण में सरकारी नाले पर भवन का जीना निर्माण चल रहा है तो वहीं सीएच सी तिलहर के मुख्य द्वार के सामने तिमंजिला व्यवसाहिक भवनो का धड़ल्ले निर्माण जारी है!
सूत्र बताते हैं कि नगर में अबैध निर्माण को तेजी से कराने के लिए शनिवार, रविवार की एक साथ पड़ने बाली सरकारी छुट्टियों का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है तो आखिर इस अबैध निर्माण के पीछे कौन सी सरकारी संस्था के कथित/तथाकथित कर्मचारियों का हाथ हो सकता है, यह पब्लिक है सब जानती है!










