डलमऊ रायबरेली-
भठ्ठे से कमाकर घर आ रहे अपने साथियों के साथ । साथ वालो ने घर के बजाय छोड़ा रास्ते मे अपने साथी
की लास । पूरा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के मुर्गी फार्म नहर के पास की है उस समय क्षेत्र में सनसनी मच गई और लोगो का मजमा लग गया जब नहर किनारे पूरे हन्नु को जाने वाले मार्ग पर एक लास पाई गई । जब मृतक की जानकारी आने जाने वालों को हुई तो पता चला कि कुछ लोग बोलेरो पिकप से यहाँ पर छोड़ कर चले गए उसके साथी दो लोग रुक गए। म्रतक का नाम सूरज पुत्र रमेशर निवासी नगरुमऊ थाना डलमऊ जो कि आजमगढ़ के एक भठ्ठे में काम करता था । अपने साथियों के साथ बोलेरो पिकप से अपने घर आ रहा था तभी मोबाइल खोये होने की कहासुनी को लेकर सूरज के साथियों ने उसे मारा पीटा । और मृतक के शरीर पर गंभीर चोटे भी थी। शव मृतक अवस्था मे पाया गया । शव को उसके साथियों के द्ववारा उसके घर के बजाय नहर के पटरी पर छोड़ कर चले गए । और उसके साथ मे दो लोग यही पर रुक गए जो कि कटघर के रहने वाले थे । ये दोनों लोगो को पूछताछ के लिए डलमऊ पुलिस थाने ले गई है । घटनास्थल पर पहुँचे डलमऊ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । आगे की विविध कार्यवाही व जांच पड़ताल की जा रही है ।











