डलमऊ रायबरेली-
पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना एवं गंगा घाटों का औचक निरीक्षण किया गया पूर्णमासी के दिन गंगा घाट पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घाटों का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान कोतवाली डलमऊ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर कोविड-19 हेल्प डेस्क आगंतुक रजिस्टर माल के रखरखाव कारागार कंप्यूटर कच्छ थाना परिसर की साफ-सफाई एवं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस दौरान पुलिस अधीक्षक में कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी को अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए रात्रि गश्त करने एवं चेकिंग पिकेट ड्यूटी में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं आरक्षी मौजूद रहे











