डलमऊ रायबरेली-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा थल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए लागू की जाने वाली अग्नि वीर योजना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित क्षेत्रीय युवाओं द्वारा कोतवाली क्षेत्र के पखरौली ग्राउंड में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे सूचना पर मौके पर उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर एकत्रित छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे बीच-बीच में युवा उत्तेजित होकर नारेबाजी करने लगते तो क्षेत्रीय प्रशासन भी अपना तीखा रुक बना लेते लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद एकत्रित युवाओं को क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा तितर-बतर करने में कामयाबी मिल सकी मन मनोबल के बीच बीच बीच में युवा उत्तेजित होकर नारेबाजी और राष्ट्रीय ध्वज लहराने लगते हैं मौजूद उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ को ज्ञापन देते हुए अपनी मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का आव्हान किया गया
उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के पखरौली ग्राउंड पर पहुंच कर एकत्रित युवाओं को समझा-बुझाकर वापस भेजा गया इस मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी के साथ गदागंज थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहे










