11 जनबरी से आरंभ होने वाले सै० शमशुद्दीन के 190वें सालाना उर्स की तैयारियाँ जोरो पर!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के सुप्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियाँ के 190वें सालाना उर्स की तैयारी शुरू हो गई है! सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियाँ ने उर्स का कार्यक्रम जारी करते हुए सभी राजा कारों को जिम्मेदारी दी!
सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियाँ ने बताया शाह साहब का सालाना उर्स शरीफ 11 जनवरी से परचम कुशाई के साथ प्रारंभ होगा, 12 जनवरी को प्रातः कुरान खानी, रात्रि 8:00 बजे से अजीमुश्शान मुशायरा होगा जिसमें स्थानीय एवं बाहर के मशहूर शायरों को आमंत्रित किया गया है! 13 जनवरी को रात में जलसा होगा जिसमें मुफ्ती मोहम्मद कफील हाशमी, मौलाना फैजान हुसैन कादरी सीतापुरी, मौलाना फुरकान रजा नूरी बीसलपुर, कारी मखदूम अशरफ बनारसी, कारी अली अहमद, मुस्तफा रजा मुर्तजा रज़ा, कारी कासिम अख्तर वारसी, को आमंत्रित किया गया है!
14 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे कुल शरीफ की महफिल होगी जिसमें सैयद बादशाह हुसैन मियां वास्ती बिलग्राम शरीफ, मौलाना हुजूर अहमद मंजरी शहर इमाम शाहजहाँपुर, शिरकत करेंगे उसके बाद कव्वाली का प्रोग्राम होगा! रात्रि में 8:00 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें बाहर के मशहूर कव्वालों को आमंत्रित किया गया है सज्जादा नशीन ने लोगों से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की है!









