
CRS NEWS नई दिल्ली: दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यमुना घाट पर विशेष आरती की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास और जनता से किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
शाम को आयोजित इस भव्य आरती में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी मौजूद रही। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्थान किया। यह बैठक शाम 7 बजे बुलाई गई, जिसमें दिल्ली के विकास, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी और दिल्ली को एक विकसित और स्वच्छ राजधानी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।









