
पिता के तहरीर पर प्रेमी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र के अम्बारा मथई गांव में बीते दिन बुधवार की रात्रि को विवाहिता रानी की फांसी लगने से मौत हो गई थी उसकी शादी लगभग 6 महीने पूर्व उरई जनपद जालौन में प्रमोद कुमार पुत्र शिव कुमार के साथ हुई थी पिता की तहरीर के आधार पर नागेश कुमार उर्फ जिद्दी पुत्र राम किशोर उम्र 19 वर्ष बेटी को लगातार परेशान करता था मेरी बेटी की शादी हो गई थी गांव का ही युवक नागेश बेटी का प्रेमी निकला वही दबे जुबान गांव की महिलाएं व गली गलियारों में मृतका रानी व नागेश की अफेयर चर्चा जोर शोर से हो रही थी सूत्रों द्वारा यहां तक बताया गया नागेश भी उसी वक्त फांसी लगा रहा था भनक लगते हादसा टल गया विवाहिता अपने मायके पिता के घर नागपंचमी, रक्षाबंधन त्योहार में आई थी मामला प्रेम प्रसंग का था परिजनों की मानें तो उसी वजह से मृतका रानी की जान गई गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।








