
181 वीं सलोन विधानसभा में AIMIM पार्टी की कैडर मीटिंग हुई संपन्न।
रायबरेली आज दिनांक 23/8/2025 को AIMIM पार्टी की कैडर मीटिंग सलोन विधानसभा में की गई जिसमें मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी व ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया वहीं ज़िला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी साहब ने आगामी होने वाले ज़िला पंचायत चुनाव व 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत बनाने का काम करे और जनसंपर्क तेज़ करें ताकि ज़्यादा से ज्यादा लोगों पार्टी की सदस्यता दी जा सके कयोंकि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में दलित मुस्लिम व अन्य पिछड़ा वर्ग शोषित वंचित और अपने को डगा महसूस कर रहा है और जिस तरह से तमाम राजनैतिक दल तुष्टिकरण की राजनीत कर रहे हैं ये सही नहीं है AIMIM पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है हम सर्व समाज को लेकर चलने वाले लोग हैं वहीं कैडर मीटिंग में ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से मौजूदा सरकार में दलित व मुस्लिम का शोषण हो रहा है वो निंदनीय है AIMIM पार्टी जय भीम जय मीम के नारे के साथ संविधान के रचयिता डॉ भीम राव आंबेडकर की विचार धारा को आगे बढ़ाते हुए संविधान पर चलते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही है इस बार इंशा अल्लाह हम 2027 में इतिहास लिखने जा रहे हैं इसमें रायबरेली की भी मज़बूत भूमिका होगी वहीं कैडर मीटिंग में मुख्य रूप से सलोन विधानसभा प्रभारी समीर खान, मोहम्मद अहमद ज़िला महा सचिव, डॉ सैफुल्ला, अरमान रायनी, अब्दुल कादिर, बबलू अंसारी पूर्व प्रत्याशी, मो कफील एडवोकेट, कारी सद्दाम डीह, अय्यूब अंसारी नगर अध्यक्ष, फिरोज फरीदी, दिलशाद फरीदी, ईरशाद भाई उर्फ बबलू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।








