
*प्रसिद्ध बाबा बाल्हेश्वर धाम ऐहार में मनाया गया वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह*
*स्लग/एंकर* खबर यूपी के रायबरेली से है जहां जनपद के प्रसिद्ध बाबा बाल्हेश्वर धाम ऐहार में वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह मनाया गया है।
*वीवो* खबर रायबरेली से है जहां डलमऊ तहसील छेत्र के ऐहार गांव में स्थित प्रसिद्ध बाबा बाल्हेश्वर धाम में आज वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह मनाया गया है।इस आयोजन में कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही साथ संपन्न हुए पवित्र श्रावण मास में कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से किसी भी प्रकार कोई असुविधा बाबा का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को नहीं हुई इस बाबत कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन भी किया गया है। साथ ही साथ आज के अधिवेशन में कमेटी द्वारा कई लोगों को समिति का आजीवन सदस्य भी बनाया गया है। आज के इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह और वार्षिक अधिवेशन में प्रस्ताव भी पारित किए गए है। इसीकृम में पुजारियों की संख्या में अंशकालिक रूप से वृद्धि सहित मंदिर परिसर की भूमि भी संरक्षित रहे इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है। समित के पदाधिकारी कीर्ति मनोहर शुक्ला ने बताया कि पवित्र श्रावण मास को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में कार्यकर्ता सहित शासन और पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय था। कार्यकर्ताओं के अगुवा कपिल देव तिवारी ने बात करते हुए कहा कि बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग से इतनी बड़ी व्यवस्था को क्रियान्विक्त करना आसोचनीय है।आईए जानते है इस आयोजन के दौरान और क्या कुछ बताया कीर्ति मनोहर शुक्ल और कपिल देव तिवारी ने:








