
*करंट लगने से परचून व्यापारी की दर्दनाक मौत*
गदागंज, रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर चरुहार मजरे अलीपुर चकराई गांव निवासी विजय साहू (56 वर्ष) की आज सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे विजय साहू अपनी परचून की दुकान पर तौल के लिए विद्युत कांटा (इलेक्ट्रिक वेट मशीन) लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाँव में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है।








