
CRS NEWS: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि IIT कानपुर ने पिछले लगभग छह दशकों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से संस्थान द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे भविष्य की तकनीक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ऊर्जा और उत्साह से भरे सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि IIT जैसे संस्थान ही आने वाले समय में भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।










