
एंकर रायबरेली बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के हाथ पैर बांधकर की लाखों की लूट, मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदा बाहीपुर गांव का है जहां देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर चारपाई पर बांध दिया और घर में रखे सोने चांदी की जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए, बाद में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बंधन से मुक्त कराया महिला के मुताबिक घटना में तीन बदमाश थे जिन्होंने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दिया और उसके बाद मेरे मुंह में कपड़ा ठोस कर सोने चांदी के जेवरात व घर में रखी 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।








