
गदागंज पुलिस ने युवक को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गदागंज, रायबरेली।
गदागंज थाना पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम सुठठा हरदो थाना गदागंज निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र सन्तलाल (उम्र 23 वर्ष) को गौरा-गदागंज मार्ग स्थित जय सिंह का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार युवक के कब्जे से नियम अनुसार अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध गदागंज थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में दरोगा विवेक कुमार, दरोगा गौरव कुमार, सिपाही शैलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार व दयानंद तिवारी शामिल रहे। टीम ने बताया कि अभियुक्त वांछित था और उसके विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगा








