अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बनतारा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण!
शाहजहांपुर। गुरूवार को माननीय उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिषा निर्देषों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार वृद्धाश्रम बनतारा का औचक निरीक्षण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वद्धाश्रम में कुल 82 वद्धजनों का होना बताया गया जिसमें 50 पुरुष व 32 महिलाएं शामिल है।
निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के उपर वाले हाल में रोशनी की कमी पाई गयी जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि हाॅल में पर्याप्त रोशनी बढ़ाये जाये जिससे वृद्धजनों को कोई असुविधा न हो। अधिकांश वृद्ध भोजन करते पाये गये। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के भोजन की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाये। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धजनों की समस्या के बारे में पूछे जाने पर एक वृद्ध महिला द्वारा बताया गया
कि कुछ पुरूष वृद्धों द्वारा शराब पीकर गाली गलौज किया जाता है जिसके सम्बन्ध में प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि परिसर में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के प्रबन्धक वृहम्देव, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल, लेखाकार अंजलि उपस्थित रहे।









