विभिन्न मदरसों से जुड़े शिक्षकों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन।
शाहजहांपुर। शाहीन कैंब्रिज अकैडमी ग्रुप के तत्वावधान में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेड एच गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं विभिन्न मदरसों से जुड़े शिक्षकों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फैजान अशरफ़ एवं जमाल अख्तर ने बदलते शैक्षिक परिवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा करियर के विविध विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।
नीट, जेईई, सीयूईटी, प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-2 स्किल आधारित कोर्स, प्रोफेशनल डिग्री एवं डिजिटल एजुकेशन के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों की रुचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना भी अत्यंत आवश्यक है। करियर काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षक छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर अकैडमी प्रबंधन ने बताया कि शाहीन अकैडमी ग्रुप निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी नवीन शैक्षिक जानकारियों से अपडेट रहें। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉक्टर शाइस्ता नसीम, निगार फातिमा, मुजम्मिल हसन खान, मोहम्मद जाहिद, ज़हूर, अब्दुल कादिर, कामरान हुसैन, मोईन खान, शारिक अली खान, साजिद अली खान, सैयद शारिक अली, इमरान खान, अतीक आदि मौजूद रहे।
नोट-फोटो विकल्प मात्र है!









