
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दीन शाह गौरा में ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनुरूद्ध दीक्षित जी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव श्री दलबहादुर सिंह जी, उर्मिला लोधी जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह जी, ब्लॉक महासचिव श्री जसवंत सिंह जी, श्री प्रदीप अग्निहोत्री जी, सचिव श्री राम निवास मौर्या जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह जी, श्री शैलेन्द्र प्रताप त्यागी जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष कुमार त्रिवेदी जी, श्री राम अभिलाष निर्मल जी, एस.सी. सेल ब्लॉक अध्यक्ष श्री यजुर्वेद त्यागी जी, श्री सुरेश प्रताप सिंह जी, श्री मेवा लाल पासवान जी, श्री राज देव जी, श्री सुनील कुमार पाल जी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गुडिया जी, श्रीमती राजेश्वरी जी, श्रीमती धर्मावती जी, श्रीमती छेदाना जी, श्री नवी मोहम्मद जी, श्री पंकज जायसवाल जी, श्री रघुवीर यादव जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ देशहित में कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा की ओर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।








