शहीद कुटी पर वीर बलिदानियों की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रहियों ने 3 घंटे “मौन चिंतन तप”किया।

शाहजहांपुर/तिलहर-छुट्टा जानवरों की भीषण समस्या सहित, जन हित मांगों को लेकर भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह आज 41 वे दिन जारी रहा! सत्याग्रह (धरना स्थल) पर ही आज भारतीय कृषक दल ने शहीद कुटी पर वीर बलिदानियों की प्रतिमा के समक्ष 3 घंटे “मौन चिंतन तप”किया। तपश्चात आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए भ्रष्ट असंवेदनशील अधिकारियों पर उग्र आंदोलन को मजबूर करने एवं सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव जनसेवक ने
तिलहर एसडीएम के रवैए की घोर निन्दा करते हुए प्रशासनिक रवैए को लोकतंत्र के लिए घातक बताया।श्री यादव ने कहा लोकतंत्र के विरोधी सफल नहीं होंगे, गांधीवादी अहिंसात्मक विचार कभी नही खत्म होंगे।निर्णय तक सत्याग्रह जारी रहेगा। जनसेवक श्री यादव ने आगे कहा कुर्सियों पर बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी संवेदनहीनता की सीमा लांघ रहे है और न्यायालय के आदेश के बाद भी आमजनता को ठेंगा दिखा रहे हैं।न्यायालय उपजिलाधिकारी, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश को लेकर जन साधारण महीनो से तिलहर तहसील प्रशासन एवं थाना पुलिस के चक्कर लगा रहा है परंतु जिम्मेदार अधिकारी एक न्यायविरोधी नेता के चंगुल में कठपुतली बने हुए हैं।









