CRS शाहजहांपुर। जनपद के थाना अल्लागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रावतपुर स्थित पंचायत भवन प्रांगण में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र वीडियो में सनसनी फैल गई। पुलिस को जब यह सूचना प्राप्त हुई तो जिले से पुलिस मोहकमे के आला अफसर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल की परिस्थितियों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा प्रकरण से संबंधित समस्त तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। प्रकरण की जाँच को प्रभावी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संचालित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये!
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि थाना अल्लागंज यहां पंचायत भवन के प्रांगण में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी! प्रथमदृश्या ऐसा प्रतीत होता है कि उसके सर पे किसी खोजनिय या वस्तु से प्रहार किया गया है! परिवार आरोप लगा रहा है! पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है! तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी!










