जनप्रतिनिधित्व का विरोध करने वाले संभावित प्रत्याशी दौड़ के व्यक्तित्व सोशल प्रचार में आगे लेकिन जमीनी मुद्दों से दूर।
CRS शाहजहांपुर/तिलहर-जनप्रतिनिधित्व की दौड़ में प्रचारिक पृष्ठभूमि सोशल मीडिया से बेहतर विकल्प आज के दौर में नहीं लेकिन क्या सोशल प्रचार मात्र, जनमानस के बीच स्थापित करने के लिए काफी होगा या ज़मीनी स्तर पर गलियों की खाक छानते हुई जनहित समस्याओं का निस्तारण कराने वाली भूमिका, जनमानस से जुड़ाव का मूल मंत्र हो सकेगा, यह समझना रत्ती भर मुश्किल नहीं!
जनप्रतिनिधित्व की दौड़ में वर्तमान दौर की युवा पीढ़ी के प्रचार के माध्यम से सोशल मीडिया पर तेजी उभरता पॉडकास्ट रूपी प्लेटफॉर्म, आज सबसे अधिक पहचाना जाने वाला प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है! इस माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवा पीढ़ी को सत्तासीन जनप्रतिनिधित्व को आरोपित करने में जितने आनंद की अनुभूति होती नजर आती है उतना आनंद उन्हें गलियों में जनहित समस्याओं को जमीनी स्तर पर निस्तारण कराए जाने में नहीं होती!
कम खर्च में जहां प्रचार का बेहतरीन माध्यम सोशल मीडिया का पॉडकास्ट बन रहा है, इससे व्यक्ति का जुड़ाव आमतौर पर आम आदमी से भले ही न सके लेकिन विकास के नाम पर, भाषण/भाषाशैली की सीख के साथ ही अपनी अपनी भड़ास निकालने की कला की निपुणता को एक अच्छा स्तर मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता!
स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से संबंधित, सरकारी स्तर से ऐसे कार्य होते नजर आ रहे जो आने वाले दिनों में जनहित के लिए मिल का पत्थर साबित होने वाले हो सकते है जिनमें यदि सबसे अधिक अहमियत दी जाए तो नगर को पेयजल आपूर्ति से संबंधित पानी की लाइनों का नवीनीकरण और विस्तार के साथ सरकारी विभागों के विभिन्न संस्थानों की नवीन इमारतों का निर्माण तथा घरेलू गैस कनेक्शनों की अधूरी पड़ी लाइने आदि शामिल कहे जा सकते है!
हालांकि की निकाय चुनाव अभी काफी दूर है लेकिन पालिका बोर्ड की अध्यक्षता पर अगले चुनाव में अपना अधिकार बनाने में सत्तासीन अध्यक्षता की बुराई को विरोध के साथ, सोशल प्रचार के माध्यम को स्वीकार करने से कई बेहतर, जनमानस जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों को अहमियत देता आया है! यह अलग बात है कि संविधान सभी के लिए है और कोशिशों में लगा रहना बड़ा महत्व रखता है परंतु विकास संबंधित मामलों में विरोधियों को वर्तमान के साथ मिल कर नगर के सौंदर्यकरण को प्राथमिकता के साथ मिल कर काम कराए जाने में जनहित से जुड़ाव रखना चाहिए!
नोट-फोटो गूगल कॉपी पेस्ट!










