पुलिस परामर्श केंद्र ने दो दंपत्तियों के घर उजड़ने से बचाए और समझौता करा कर घर विदा किया
!
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में पूर्व परामर्श केंद्र द्वारा दो परिवारों के विवाद का सुलह करा कर आपस में मिलवाया और उन्हें उनके घरों को विदा किया। इसमें एक दंपति जनपद के थाना सदर बाजार तथा दूसरा दंपति थाना तिलहर, विवाद खत्म कर राजी खुशी अपने अपने घर विदा हुए।
जनपद के थाना सदर बाजार के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 07 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके मे 1 माह से रह रही थी। आवेदिका का पति शराब पीकर मारपीट करता था तथा खाना खर्चे हेतु पैसा नही दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी थी। जिस कारण आवेदिका अपने मायके चली आयी थी। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनो पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। वहीं दूसरी दम्पति जनपद के थाना तिलहर से जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके मे 06 माह से रह रही थी। आवेदिका का पति खाना खर्चे हेतु पैसा नही दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी थी। जिस कारण आवेदिका अपने मायके चली आयी थी। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनो पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हैI दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
मौके पर मौजूद इस दोनों प्रकरणों के निस्तारण में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता -शशिप्रभा कौशल, म०मु०आ० चन्द्रकान्ता, म०आ० मोनिका कुमारी, म०आ० बबीता देवी आदि अहम भूमिका रही जो बधाई के पात्र बताए जा रहे है।









