शाहजहांपुर की कलान पुलिस टीम दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
CRS शाहजहांपुर। 1 फरबरी 26 को शिकायती पत्र के आधार पर जनपद के पुलिस थाना कलान स्थित पॉक्सो की धारा में मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 5 फरवरी 2026 को लखनपुर तिराहे से अभियुक्त वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित की ओर से वादिनी द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री जो खेत पर धनिया लेने गई थी, खेत से वापस आते समय, खेत में खीचकर अश्लील हरकतें करने व गाली गलौच करना बताया गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। उपरोक्त मुकदमे में पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के आधार पर धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप कर धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
पुलिस के बताया गया उपरोक्त मुकदमे का विवरण, तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 31/2026 धारा 74 /352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो बाबत अभियुक्त वीर सिंह पुत्र रामौतार सिंह नि0 ग्राम गिउ़डी, थाना कलान, जनपद शाहजाहापुँर। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर किया जा रहा है।










