राजकीय महाविद्यालय ने 31वां वार्षिक खेल समारोह प्र

तियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया।
तिलहर/शाहजहांपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में 31वां वार्षिक खेल समारोह अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। वार्षिक खेल समारोह के उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ॰ राकेश कुमार आज़ाद, प्राचार्य, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शाहजहाँपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात राखी वर्मा, इशिका और नैन्सी बाथम द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा इशिका और निदा ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों का बैज अलंकरण डॉ॰ नरेश पाल द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ॰ राकेश कुमार आज़ाद ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। पूर्व वर्ष की क्रीड़ा चैम्पियन छात्रा अनामिका द्वारा मशाल दौड़ सम्पन्न हुई तथा पूर्व चैम्पियन छात्र सद्दाम के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। 100 मीटर दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा कराई गई। छात्र वर्ग में मो॰ नाज़िम प्रथम, उपदेश राजपूत द्वितीय तथा संचित तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सद्दाम प्रथम, मोहित यादव द्वितीय और मो॰ नाज़िम तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अनामिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट खेल-भावना के प्रदर्शन हेतु छात्रा सूबी और मधु देवी को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ॰ शशिभूषण द्वारा किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छाया, फरमान, संत कुमार, हिमांशी, रंजन, काजल, दानिश, उबैस, निशा, रति, मुस्कान, लक्ष्मी देवी, हुस्ना, अंजलि सैनी, पलक, स्वाती, शिल्पी, वैशाली, ज्योति, निकिता, जावेद, वंश, संचित, शोभित, कपिल शर्मा, सचिन, विशाल सक्सेना, रितेश, सुरजीत, सचिन, बृजेश, अंकित, सिद्धार्थ, सऊद, अली, आतिफ, शैलेंद्र, अभिषेक, विकास, अचल, करुणा, ममता, शशि, सेजल, दिव्या, कोमल, नितिन कुमार, अल्का सागर आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्राचार्य डॉ॰ सरन पाल सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम श्री सत्यपाल गंगवार, मो काज़िम, आरिफ़, वैभव, रेनू गंगवार, नेहा मिश्रा, सोनम, चरन बिहारी, विशाल शर्मा, छोटी बिटिया, आदि ने विशेष सहयोग दिया।








