खानकाहे हुसैनिया के सालाना उर्स में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ। सूफियाना कलामों पर झूमे जायरीन।
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। सालाना उर्स के दूसरे दिन खानकाह-ए-हुसैनिया में नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी और उसके बाद सुबह दस बजे जशने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम हुआ। नमाज-ए-जोहर अदा करने के बाद सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी ने खानकाह की ऐतिहासिक धरोहरों में (तबर्रुकात) के जायरीनों को दर्शन कराए। बाद नमाज इशां खानकाह में मशहूर महफिल-ए-शमां कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हुआ।
सज्जादानशीन की उपस्थिति में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को मस्ती में झूमने पर मजबूर कर दिया।
हजरत अमीर खुसरो के इस कलाम को बहुत ज्यादा पसन्द किया गया। जायरीन ने नजरानाए-अकीदत पेश कर कव्वालों को भी खुश कर दिया। इस दौरान सज्जादानशीन ने मुल्क एवँ कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। उर्स के दूसरे दिन देश के अन्य प्रांतों से आए काफी जायरीनों ने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ शिरकत की। पीराने उज्जाम के मजारात पर गुलपोशी करके हाजरी दी।देश के दूसरे राज्यों से आने वाले जायरीनों केलिए खानकाह समेत कस्बे में क़ई स्थानों पर रहने एवँ खाने की व्यवस्था की गई है।
सालाना उर्स के मौके पर खानकाह ए हुसैनिया की भव्य एवँ आकर्षक सजावट की गई है। बाद नमाज इशां महफिल ए समां कव्वाली के कार्यक्रम में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश करके जायरीनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सैय्यद डॉ असद अहमद कलीमी चिश्ती सैय्यद मुसद अहमद कलीमी चिश्ती मो० याकूब अंसारी ठाकुर कुँवर सिँह सहारनपुरी ताहिर खां गुड्डू मिर्जा इलियास बेग शान मियाँ मिर्जा तौहीद बेग शैज खां सज्जू रविउल कलीमी
अजीजुर्रहमान अंसारी राजू, असलम सिद्दीकी इत्यादि बेशुमार जायरीनों ने शिरकत की है।









