
मिशन शक्ति फेज-5: गदागंज पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता व अधिकारों के प्रति किया प्रेरित
रायबरेली। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय, ग्राम चरूहार जियायक, महामाया नगर, थाना गदागंज, जनपद रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गदागंज पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1930, 112, 108, 101, 181 एवं 1076—की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने एवं संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए गए तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार के सदस्यों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें, जिससे दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी, एसएसआई मो. मुकरीम, महिला आरक्षी अनामिका एवं कांस्टेबल रोहतास उपस्थित रहे









