कोर्ट के आदेश पर HDFC बैंक ने लिया मकान पर कब्जा। 2018 में लिया गया 23 लाख का लोन न नहीं चुकाने पर हुई कार्यवाही।


तिलहर/शाहजहांपुर। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बैंक ने कर्जदार की संपत्ति पर कब्जा लिया और दो मंजिला मकान में अपने ताले लगा कर सील कर दिया। वर्ष 2018 में HDFC बैंक से लोन लिया गया था जो अब अत्यधिक हो गया था। बैंक द्वारा बार बार नोटिस दिए जाने के कोर्ट के आदेश पर यह कार्यवाही हुई।
मामला नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित, मै० लक्ष्मी किराना स्टोर के आवास का है। गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के लीगल लोन डिपार्टमेंट के प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी राजेश ने वर्ष 2018 में बैंक से 21 लाख रुपए का लोन लिया था। 2023 तक कोई किश्त ना जमा कर पाने के कारण कोर्ट की शरण ली। विगत वर्ष 25 अप्रैल 2024 को अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) शाहजहांपुर द्वारा एक आदेश दिया गया कि पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी एव थाना प्रभारी को, बैंक को उक्त स्थान पर कब्जा कराने का आदेश दिया।गुरुवार को राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राजेश का कब्जा मुक्त कराकर बैंक को कब्जा दिलाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार मनु माथुर, संजीव कुमार एवं उप निरीक्षक प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।










