डीएम व एसपी ने बंडा स्थित, थाना समाधान दिवस में लोगों की सुनी जन शिकायते और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शाहजहांपुर। थाना समाधान दिवस के मौके पर बांदा पुलिस थाना परिसर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना दिवस में विधायक पुवायां चेतराम, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं उप जिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण ससमय से गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों समाधान दिवस आयोजित किया गया

।
थाना समाधान दिवस की जनसुनवाई में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित भूमि विवाद, कब्जा संबंधी प्रकरण, आपसी रंजिश, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रास्ता विवाद एवं अन्य जनसमस्याएं प्राप्त हुई। थाना समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विभिन्न प्रकरणों का, आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जलालाबाद में थाना जलालाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार जलालाबाद एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जबकि थाना गढ़िया रंगीन पर आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा प्रतिभाग किया गया। उनके द्वारा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
वहीं शाहजहांपुर शहर स्थित थाना रामचन्द्र मिशन पर आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाना सिंधौली पर समाधान दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की उपस्थिति रही।










