बीमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार!
CRS शाहजहाँपुर अनुराग अग्रवाल
मीरानपुर कटरा-स्थानीय निवासी संजीव पुत्र रघुवर दयाल की शिकायत पर पुलिस ने वाहनों का फर्जी बीमा कर धोखाधड़ी से रुपयों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी हंस ऑटोमोबाइल्स एजेंसी से गिरफ्तार कर लिया!
बताया जाता है कि मोहल्ला बजारिया, मीरानपुर कटरा निवासी संजीव पुत्र रघुवर दयाल ने थाने पर फर्जी बीमा किए जाने के संबंध में शिकायत की थी! संजीव की शिकायत पर कटरा थाना पुलिस टीम दिनांक 29/07/ 2022 रात्रि को तिलहर क्षेत्र में स्थित हंस ऑटोमोबाइल्स एजेंसी से अभियुक्त पंकज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दामोदरदास निवासी मोहल्ला कुवंरगंज थाना तिलहर को गिरफ्तार कर लिया!
पुलिस ने अभियुक्त पंकज गुप्ता के कब्जे से 88 फर्जी कूटरचित बीमा चोलामंडलम एसएस बीमा कंपनी की बीमा प्रतियां मय लैपटॉप व प्रिंटर के साथ बरामद हुई हैं! थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि मेरी हंस ऑटोमोबाइल्स एजेंसी कस्बा तिलहर में स्थित है, मैं वाहन बेचते समय बीमे के पूरे पैसे वाहन खरीदने वाले से ले लेता हूं और किसी पुरानी बीमा पॉलिसी में लैपटॉप से एडिट कर जाली बीमा पॉलिसी तैयार कर वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर देता हूँ!
एडिट करते समय वाहन स्वामी का नाम व पता वाहन का इंजन नंबर चेचिस नंबर एडिट करता हूँ! कभी कोई ग्राहक इसकी शिकायत करता है तो मैं उसका जाली बीमा लेकर उसे ओरिजिनल करा कर दे देता हूँ! एक वाहन का बीमा करके लगभग 4000 से ₹7000 की धनराशि ग्राहक से ले लेता हूँ! कटरा थाना पुलिस ने संजीव पुत्र रघुवर दयाल निवासी मोहल्ला बजरिया थाना कटरा की तहरीर पर आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कर हबालात भेज दिया!









