एसडीएम के निर्देश पर गरजी जेसीबी, सरकारी जमीन को कराया अबैध कब्जा मुक्त!

CRS मोहम्मदी-खीरी-कल दिनांक 26/अगस्त को तहसील व विकास खंड मोहम्मदी के ग्राम पकरिया स्थित गाटा संख्या 180 के आंशिक भाग पर हो रही पक्के निर्माण की सूचना पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने त्वरित संज्ञान लेकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें भेजा। प्राप्त सूचना जांच में सत्य पाए जाने पर प्रशासन ने जेसीबी से राजस्व टीम व पुलिस टीम के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ता रामप्रकाश पुत्र ने कब्जा किया गया था, यह भूमि स्कूल फॉर्म के नाम दर्ज है। प्राइमरी स्कूल पकरिया की भूमि पर पिलर व बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा था, जिसको तोड़कर खाली करा दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की। मौके पर राजस्व निरीक्षक अनिल लेखपाल पुनीत प्रदीप आदि मौजूद रहे।










