
सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशवापुर सई नदी के पास अज्ञात नवजात शिशु के मिलने से मचा हड़कंप । आपको बता दें मानवता उस समय शर्मसार हुई जब किसी कलयुगी मां बाप ने एक नवजात शिशु को सई नदी पुल के पास झाड़ी में छुपा कर भाग गए। राजकुमार यादव पुत्र शिवबालक यादव निवासी केशवापुर अपनी पत्नी बबली के साथ सई नदी पुल के ऊपर से जा रहे थे तभी उनको किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी वह पुल से उतर कर नीचे गए और देखा कि एक झाड़ी में नवजात शिशु पड़ा रो रहा है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर काफी लोग जमा हो गए थे। लेकिन किसी ने बच्चे को उठाया नहीं। राजकुमार यादव की पत्नी बबली ने नवजात शिशु को गोद में उठा कर ऊपर ले आई। और 112 नंबर डायल किया। 112 नंबर आने के बाद नवजात शिशु को सीएससी सलोन लाया गया। अज्ञात नवजात शिशु की खबर मिलने से सलोन थाना प्रभारी संजय त्यागी व सलोन co अमित सिंह मौके पर पहुंचकर राजकुमार यादव व उनकी पत्नी बबली से पूछताछ की। राजकुमार यादव ने कहा कि मैं इस लड़की को गोद लेता हूं मेरे पास 4 बेटियां और भी है। इसको भी मैं पा लूंगा। इसकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी लेता हूं। अज्ञात नवजात शिशु को गोद लेने से राजकुमार यादव व उसकी पत्नी बबली यादव की काफी सराहना हो रही है।










