श्रीमद भागवत जी की कलश शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत!
कलश शोभायात्रा में माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया!
CRS शहजहांपुर-मीरानपुर कटरा!
मीरानपुर कटरा के सुप्रसिद्ध श्रीभूमि सेन महाराज जी स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से 14वीं श्रीमद् भागवत जी कथा का आयोजन प्रारंभ हो रहा है! श्रीमद् भागवत जी कथा की कलश शोभायात्रा कटरा में आज धूमधाम से निकाली गई! कलश शोभायात्रा कनौजिया मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए स्टेशन रोड पर श्री भूमि सेन महाराज परिसर पर आकर संपन्न हुई! अद्भुत शोभा यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया! शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण हनुमानजी शिव पार्वती प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी निकाली गई! आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड बाजों के साथ निकली कलश शोभायात्रा में भक्तों ने जोरदार जयकारे लगाए!
स्टेशन रोड स्थित भूमि सेन महाराज स्थान पर 1 सितंबर से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत जी कथा श्री वृंदावन के सुप्रसिद्ध दाऊ नंदन जी के मुखारविंद से दोपहर 2:00 बजे से 6:00 तक कथा का वाचन किया जाएगा! कथा वाचन के दौरान बीच-बीच में आकर्षक झांकियों का प्रसारण भी किया जाएगा! श्रीमद् भागवत जी कथा का 7 सितंबर को समापन होगा। 8 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।श्रीमद् भागवत कथा कलश शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता राजीव कश्यप मोहित गुप्ता राहुल गुप्ता सचिन गुप्ता प्रवेश गुप्ता संजीव गुप्ता सर्वेश कश्यप प्रदीप सिंह गब्बर विश्वनाथ त्रिपाठी सुमित त्रिपाठी संजीव सैनी राकेश राठौर सिया शरण कमलेश दिवाकर मनोज कुमार कमलेश सक्सेना सरोज शर्मा लीना सक्सेना संजू सैनी अनीता गुप्ता विमला रचना गुप्ता सोनिया भारद्वाज आदि भारी मात्रा में भक्तगण शामिल रहे! भागवत कथा कलश शोभायात्रा के दौरान कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता मय पुलिस फोर्स कलश शोभायात्रा में मौजूद रहे!









