
CRS Agency- फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI )ने एक नई वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां पर कुल 5000 से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। FCIके द्वारा, अब तक की यह सबसे बड़ी भर्ती है जिसमें इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर भर्ती संपन्न की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया 2 चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की परीक्षा सभी पदों के लिए सामान्य होगी ,,जिसमें 100 पूछे जायेंगे जो सो नंबर के होंगे । इन प्रश्नों को हल करने में आपको 60 मिनट समय दिया जायेगा। जो भी अभ्यर्थी इस पहले चरण की परीक्षा पास करेंगे, उन्हें ही दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी (CBT) l फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने जो नई वैकेंसी निकाली है, ये सभी non-executive पोस्ट हैं। इन में जूनियर इंजीनियर(सिविल ,इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), असिस्टेंट ग्रेड-3, सामान्य असिस्टेंट (डिपो), स्टेनोग्राफर, हिंदी ट्रांसलेटर आदि पद सम्मिलित हैं।
इन पदों की कुल संख्या। 5000 से ऊपर है। असिस्टेंट ग्रेड थर्ड और असिस्टेंट ग्रेड (डिपो) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक हैऔर साथ में कंप्यूटर विषय का ज्ञान होना ज़रूरी है। इसके अलावा जो भी पद है, उनके लिए विशिष्ट डिग्री होनी चाहिए संबंधित विषय में। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। सामान्य जाति के अभ्यर्थियों के लिए।
पूरी खबर! पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यहां पर आपको संपूर्ण जानकारी इस संबंध में मिल जाएगी।
