जनपद के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे प्रारम्भ!

CRS शाहजहाँपुर-जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी मो0 खालिद ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया जा चुका है! उन्होने बताया जिलाधिकारी महोदय द्वारा कमेटी गठित कर जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करने के निर्देश दिये गये थे, इसी क्रम में उन्होने मंगलवार को जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसो का सर्वे किया!
अब तक, मदरसा जामिया रिजविया अमीन-उल उलूम ग्राम खैरपुर तिलहर शाहजहांपुर, मदरसा गुलशने रजा गरीब नवाज उम्मरपुर तिलहर शाहजहांपुर, मदरसा बरकाते रजा फैजूल कुरान मन्सूरपुर तिलहर शाहजहांपुर तथा मदरसा जमीयतुज्जहरा खैरपुर तिलहर शाहजहांपुर का स्थलीय निरीक्षण किया! उन्होने बताया कि चारों मदरसे संचालित पाये गये तथा इन मदरसों द्वारा प्रारूप पर सूचना भी उपलब्ध कराई गई! साथ ही उन्होने बताया कि जनपद के समस्त गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को भी सर्वे में सहयोग कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के कडे़ निर्देश दिये गये हैं। उन्होने सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुये कहा है कि तत्काल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर विधिवत अवगत करायें कि आपका मदरसा किस स्थान पर संचालित है जिससे कि जिले स्तर पर गठित समिति द्वारा सर्वे कर सूचना जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से विधिवत रूप से शासन को यथा समय प्रेषित की जा सके!









