डलमऊ रायबरेली-
मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के काफिले के साथ बाइक से गंगा तट डलमऊ जा रहे हैं बाइक में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की जोरदार टक्कर लगने से बाइक चालक और बाइक पर बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर बाइक चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और साथ बैठे दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
गुरुवार को रायबरेली जनपद के पूरे कैथन मजरे
मुलिया मऊ थाना भदोखर गांव में सजी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए काफिले के साथ ग्राम निवासी अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ मोनू उम्र 35 वर्ष अपने दोस्त मनोज कुमार के साथ गंगा तट डलमऊ अपनी बाइक से आ रहे थे कि तभी रायबरेली डलमऊ मार्ग पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधुकर पुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ मोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और मनोज कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हद तो तब हो गई जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ से डलमऊ कोतवाली मेमो भेजने के बावजूद भी लगभग 2 घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा यही नहीं चौकी इंचार्ज घुरवारा मनोज कुमार से पूछने पर घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि मामले की जानकारी नहीं है पता लगाया जा रहा है वहीं कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटनास्थल से बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही ।









