गणेश पूजन के साथ पोटरगंज में श्री जनता रामलीला मेला शुरू!

16 अक्टूबर को निकाली जाएगी श्री राम बारात!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के पोटरगंज पुरानी गल्ला मंडी में होने बाला 45 वां श्री जनता राम लीला मेला श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया! परम्परागत करबा चौथ गुरुवार शाम छह बजे पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में मेला स्थल के मंच पर कमेटी अध्यक्ष नीरज गुप्ता व सदस्यों ने भगवान श्री गणेश का पूजन व हवन किया! पटना विहार से आये पंडित रामभरोसे झा की रामलीला मंडली के कलाकार श्रीराम लीला का मंचन करेंगे!
श्री गणेश पूजन में सीओ वीएस वीर कुमार, कोतवाल राजकुमार शर्मा, एसआई सुखपाल सिंह, मेला संरक्षक रमाशंकर गुप्ता, वरिष्ट अधिबक्ता/भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, नीलेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता, टीटू ओमर, इंजी० मुदित गुप्ता, विजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता गुड्डू, मनोज प्रबल, कमलेश गुप्ता पप्पू, मोहित गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अरुण यादव चैनू, दोदराम कुशवाहा, राकेश गुप्ता पिंटू, सुमित गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, शोभित गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता (रवि), सुरेश शर्मा पप्पू, राजीव राठौर, संजीव गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सुनील गुप्ता, रोहित गुप्ता साहू, रमेश चन्द्र गुप्ता, आदित्य ओमर, जगदीश प्रसाद गुप्ता गुड्डू, उमेश गुप्ता , राजाराम गुप्ता , विवेक शर्मा, बीके दीक्षित, प्रबोध शर्मा, विपिन शर्मा समेत तमाम लोग शामिल रहे! इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि 16 अक्टूबर को श्रीराम बारात निकलेगी तथा 27 अक्टूबर रावण बध व भरत मिलाप , राजगद्दी के साथ मेला समापन होगा!









