बछरावां रायबरेली । सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। इस कारण हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बीते शनिवार हुई सड़क दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । जानकारी के अनुसार शिव विलास 30 वर्ष पुत्र रामप्यारे निवासी रामपुर सुदौली का रहने वाला है । वह अपनी ससुराल गौतमन खेड़ा मजरे मलपुर में बीते लगभग 15 सालों से रह कर गुजर बसर करता था । शनिवार दोपहर 2:00 बजे वह अपने गांव से ससुराल जा रहा था लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर अशोक रेस्टोरेंट के सामने आवारा मवेशी के आ जाने से टक्कर हो गई जिससे युवक रूप से गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहा युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । युवक के एक बेटी 10 वर्ष व एक बेटा 6 वर्ष का है जिनके ऊपर से बाप का साया उठ गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया है कि घटना की सूचना मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।











