जानलेवा हमले का आरोपी 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत 22 अक्टूबर 2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर मुकदमा अपराध सख्या-761/2022 धारा-307,153ए,504,506 भादवि के वांछित अभियुक्त इस्तियाक पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम दैदोर पटेल स्कूल के सामने(दरिबा) थाना कोतवाली नगर रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।











