ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हुए होमगार्ड की इलाज के दौरान हुई मौत!

रिपोर्ट अनुराग़ अग्रवाल!
CRS शहजहाँपुर-नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए बाइक सवार होमगार्ड की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई!पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़कर हिरासत में लेलिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया!
जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी होमगार्ड वेद प्रकाश गंगवार 45 वर्ष प्रातः दस बजे बाइक से तिलहर जा रहे थे!
नेशनल हाईवे पर बतलैय्या गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए!
घायल होमगार्ड वेद प्रकाश गंगवार को इलाज के लिए तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया! इलाज के दौरान अस्पताल में होमगार्ड वेद प्रकाश गंगवार की मृत्यु हो गई! पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया, और मृत होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भिजवा दिया!
मीरानपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए तिलहर थाने के होमगार्ड वेद प्रकाश गंगवार की इलाज के दौरान तिलहर के अस्पताल में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भिजवा दिया है! ट्रक समेत चालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया है गया है और आगे की कार्यवाही जारी है!
फायल फोटो मृतक वेद प्रकाश गंगवार!









