
CRS/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध को अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 11.01.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना थानगांव पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 01/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अशफाक पुत्र हबीब निवासी अली बक्शपुरवा थाना थानगांव सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त अशफाक उपरोक्त चोरी/धोखाधड़ी जैसे अपराध में संलिप्त रहा है। अभियुक्त अशफाक उपरोक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- अशफाक पुत्र हबीब निवासी अली बक्शपुरवा थाना थानगांव सीतापुर।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 01/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना थानगांव सीतापुर।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अशफाक उपरोक्तः –
1.मु0अ0सं0 97/22 धारा 379/411 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
2.मु0अ0सं0 104/22 धारा 419/420/467/468/471/41/411/413 भादवि थाना थानगांव सीतापुर
पुलिस टीम थाना थानगांव-
1. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार रावत
2.उ0नि0 श्री अजय कुमार पाण्डेय
3.हे0का0 शैलेष पाण्डेय
4.का0 कौशल कुमार









