थाना खुदागंज पुलिस को मिली बडी कामयाबी,चोरी की 5 बाईक व अभियुक्त सहित एक तमंचा बरामद!
CRS खुदागंज/शाहजहाँपुर-प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी व रोकथाम अवैध शराब, अबैध शस्त्र बिक्री-निर्माण तथा चोरी करने वाले क्रियाशील अपराधियो की धर-पकड, चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग गश्त के दौरान थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली!
थाना क्षेत्र में मझिला पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति निगोही की तरफ से आ रहा है जिसके पास चोरी की मोटर साइकिल है! मुखबिर की बात पर विश्वास पर पुलिस टीम ने स्वंय को झाड़ियो की आड से छिपाकर मझिला पुर की ओर आ रही मोटर साइकिल को घेर, मौके पर लगभग 22.30 बजे पकड़ लिया! पकडे़ गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ पूसा पुत्र नरेश पाल निवासी ग्राम धीमरपुरा थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर बताया!
जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व मोटर साइकिल के सम्बन्ध मे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटर साइकिल मैने व अपने साथी लालाराम की मदद से चोरी की है तथा अन्य मोटर साइकिले 04 जो मैने अपने घर मे छिपाकर रखी है!
घर में छिपी चारो बाईक अभियुक्त की निशान देही पर बरामद कल ली गईं! बरामदगी के आधार पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया! अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है! पकडे़ गये अभियुक्त शातिर एंव दुर्दांत अपराधी है जिन पर विभिन्न पुलिस थानो में दर्जनो अभियोग पंजीकृत है! गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० श्री पवन कुमार पाण्डेय, उ०नि० महीपाल सिंह, उ०नि० विनीत कुमार, हे०का० 240 मौ० सलीम का० 1841 शाहरुख हसन, का० 2145 बालेश्वर, थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर शामिल रहे!









