स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में मनाया गया पराक्रम दिवस!
CRS पीलीभीत/शाहजहाँपुर-
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन-बिथरा में सोमवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयन्ती पर पराक्रम दिवस मनाया गया,
वहीं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत
सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली छात्र- छात्राओं द्वारा मानव श्रंखला बना कर निकाली गई! मानव श्रंखला महाविद्यालय से जनकपुरी होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग पीलीभीत टनकपुर , भोरियाई , बिथरा होते हुए निकली गई!
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अलंकार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के संदर्भ में शपथ दिलाई । सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं छात्र-छात्राओं को दीं, साथ ही सभी विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए स्वयं का अनुशासन पहले है!
डॉ योगेंद्र कुमार ने रैली को महाविद्यालय परिसर से रवाना किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के हाथों मे सड़क-सुरक्षा से संबंधित स्लोगन जैसे-“वाहन धीमा चलाएं, अनमोल जीवन बचाएं” “ट्रैफिक पुलिस का करो सम्मान, सिग्नल का रखना विशेष ध्यान” ” हेलमेट पहनना है जरूरी, तभी रहेगी सुरक्षा पूरी” लिखी तख्तियां थी जिन के द्वारा उन्होंने लोगों को जागरूक किया एवं सभी को हेलमेट लगाने ,नशे में वाहन ना चलाने ,तेज गति में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया! हेमन्त राजपूत ने तेज ड्राइविंग न करने, सीट बैल्ट का प्रयोग करने का परामर्श दिया! नोडल सड़क सुरक्षा अधिकारी डॉ रोहित कुमार ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम समझाए एवं अपने जीवन में उन को क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया! प्राचार्य डॉ रामानन्द वैध ने सभी को ली गयी शपथ को अपने जीवन में उतारने को प्रेरित किया! इस अवसर पर हेमन्त राजपूत , सचिन कुमार , अनिता, चांदनी , मिनी ,रोहित राणा , रविन्द्र गंगवार , डॉ . राजेन्द्र कुमार , डॉ. योगेश , डॉ आरती , डॉ अपर्णा उपाध्याय सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा!








