लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में मनाया गया पराक्रम दिवस!

नेता जी के बताए गए राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलें युवा: दीपक कुमार सक्सेना!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-नगर के लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया! इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना और शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया!
प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रथम आईसीएस नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्त जिन्होंने देश की खातिर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया ऐसे महान पराक्रमी देशभक्त की गाथाएं बच्चों को अवश्य सुनाई जानी चाहिए! इस अवसर पर ब्रज भूषण शुक्ला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तृत शोध प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया! नेताजी से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर प्रकाश डाल कर उन्होंने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया और उनके बताए गए राष्ट्र भक्ति के मार्ग पर चलने का आग्रह किया! इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा!








