नेत्र शिविर मे 263 मरीजों का नेत्र परीक्षण कराया गया,123 लोगो को ऑपरेशन के लिए चयनित!
CRS शाहजहाँपुर-ओम चैरिटेबल ट्रस्ट व रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग द्वारा लगाए गए सयुक्त नेत्र शिविर का आयोजन प्रकाश हेल्थकेयर सेंटर पर किया गया! शिविर में सीतापुर आँख अस्पताल, सीतापुर से डॉक्टरों की पूरी टीम आई! टीम द्वारा वहां उपस्थित लगभग 263 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 123 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया! चयनित लोगों को बस द्वारा सीतापुर आँख अस्पताल, सीतापुर भेजा गया जहाँ उनका ऑपरेशन होकर बस द्वारा फिर वापस भेज दिए जाएंगे!
इस मौके पर आयोजक डॉ० अमित सिंह ने बताया कि नेत्र की समस्या मोतियाबिंद खास तौर पर बुजुर्गों में देखने को मिलती है! यह कैंप विगत 8 वर्षों से लगाया जा रहा है और कैंप आगे भी लगाया जाता रहेगा! डॉ० नमिता सिंह ने बताया कि चयनित सभी मरीजों का ऑपरेशन सीतापुर आँख अस्पताल सीतापुर में किया जाएगा वहाँ उन्हें सभी आवश्यक दवाईया और चश्मा भी वितरित किया जाएगा!
इस मौके पर जलालबाद विधायक हरी प्रकाश वर्मा, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन जी, चंद्रशेखर खन्ना विम्मी सैनी, पुनीत यादव ,अर्चना अग्रवाल, नितिन अग्रवाल शालिनी राणा, युवराज सिंह अनुज्ञा मिश्रा ,विकास गौतम, शिखा ,सूरज , दिव्यांस सैनी, महिमा शुक्ला, शिवा अर्चना अग्रवाल , मीरा सक्सेना, अनुज देव गुप्ता, शाहनवाज खां,आदि का योगदान रहा!








