कवि प्रदीप वैरागी को दैनिक सर्वश्रेष्ठ संचालक सम्मान, साहित्यकारों में हर्ष की लहर!

CRS पुवायां/शाहजहांपुर-कोरोना संकटकाल की कठिन घड़ी में अपनी कविताओं के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने वाले क्षेत्र के गांव धारा निवासी राष्ट्रवादी कवि और साहित्यकार प्रदीप वैरागी को दिल्ली रचनाकार साहित्यकार एसोसिएशन की ओर से दैनिक सर्वश्रेष्ठ संचालक सम्मान दिया गया! जिससे साहित्यकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई है! बता दें कि अपने विद्यार्थी जीवन से ही प्रदीप वैरागी साहित्य और समाज के लिए समर्पित रहे हैं! जिसके लिए उन्हें देश विदेश के अनेक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है!









